देश की खबरें | कांग्रेस ने अपने शासनकाल में भारत की प्रतिष्ठा धूमिल की: प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर उसके शासन के दौरान देश की ‘प्रतिष्ठा को धूमिल’ करने का आरोप लगाया। मोदी ने साथ ही ‘‘बेदाग रिकार्ड’’ के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की।

पटना, चार अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर उसके शासन के दौरान देश की ‘प्रतिष्ठा को धूमिल’ करने का आरोप लगाया। मोदी ने साथ ही ‘‘बेदाग रिकार्ड’’ के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की।

मोदी ने बृहस्पतिवार को जमुई में एक चुनावी रैली को संबोधत किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन सरकार के कार्यकाल में, ‘‘भारत ने पलट कर वार करना शुरू किया है। वह मगध साम्राज्य के प्राचीन गौरव को पुनर्जीवित कर रहा है।’’

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाली आम आदमी पार्टी पर भी परोक्ष रूप से कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा,‘‘ एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले ये लोग अब मोदी को अपशब्द बोलने के लिए एक साथ आ गए हैं।’’

मोदी ने दावा किया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब ‘‘गेहूं के लिए संघर्ष कर रहे छोटे देशों के आतंकवादी जब चाहते थे तब हमला कर देते थे।’’

मोदी ने ‘रेलवे में नौकरी के बदले भूमि’ घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि ‘‘हमारे सहयोगी नीतीश बाबू (बिहार के मुख्यमंत्री) भी रेल मंत्री थे। उनका कितना बेदाग रिकॉर्ड था।’’ ‘रेलवे में नौकरी के बदले भूमि’ मामले में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद आरोपी हैं।

प्रधानमंत्री ने राजद-कांग्रेस गठबंधन पर ‘‘अयोध्या में राम मंदिर का अपमान करने’’ और ‘‘देश के राष्ट्रपति के रूप में एक आदिवासी महिला (द्रौपदी मुर्मू) के चुनाव का विरोध करने’’ का भी आरोप लगाया।

रैली में उमड़ी भारी भीड़ देखकर प्रसन्न दिखाई दे रहे मोदी ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि बिहार के लोगों ने राज्य की सभी 40 सीट पर राजग को जीत दिलाने और 400 से अधिक सीट का लक्ष्य हासिल करने में मदद करने का फैसला किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट