देश की खबरें | कांग्रेस को ‘जमीन और धन’ लूटने का अधिकार नहीं: भाजपा नेता राठौड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा देश भर में विरोध प्रदर्शन करने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि धरना प्रदर्शन करना कांग्रेस का अधिकार है लेकिन उन्हें ‘जमीन और धन’ लूटने का अधिकार नहीं है।

जयपुर, 16 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा देश भर में विरोध प्रदर्शन करने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि धरना प्रदर्शन करना कांग्रेस का अधिकार है लेकिन उन्हें ‘जमीन और धन’ लूटने का अधिकार नहीं है।

राठौड़ ने आरोप लगाया कि इस मामले में ‘करोड़ों की संपत्ति एक अनाम कंपनी के हाथ में चले जाना यह गांधी परिवार का ‘मॉडल ऑफ डेवलपमेंट’ है।

उन्होंने कहा, “नेशनल हेराल्ड’ को सरकार द्वारा संपत्ति दी गई थी लेकिन उसे खुर्द-बुर्द करना भ्रष्टाचार का खुला आचरण है।”

राठौड़ ने कहा कि जब 1937 में ‘नेशनल हेराल्ड’ शुरू हुआ था उस समय 5000 शेयर धारक थे।

उन्होंने कहा कि यह संपत्ति स्वतंत्रता सेनानियों की है किसी खानदान की जागीर नहीं है।

राठौड़ ने दावा किया कि कंपनी के गठन के समय भी सरदार पटेल ने धन जुटाने के तरीके पर सवाल उठाए थे।

उन्होंने आरोप लगाया, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभान गुप्ता ने भी इसके लिए धन इकट्ठा किया था लेकिन स्वतंत्रता सेनानियों की प्रॉपर्टी अब खानदान की प्रॉपर्टी बना दी गई।”

राठौड़ के अनुसार, “प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में कांग्रेस नेता मोतीलाल बोरा, पवन बंसल, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सबसे पूछा पर किसी के पास भी अनियमितताओं के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं था।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू