देश की खबरें | कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा पूरे देश में : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनने पर जन कल्याण की 'सात गारंटियों' को लागू किया जाएगा। अजमेर के किशनगढ़ में 'कांग्रेस गारंटी संवाद' के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि जनता का पैसा जनहित में लगाना हमारा ध्येय है।

जयपुर, चार नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनने पर जन कल्याण की 'सात गारंटियों' को लागू किया जाएगा। अजमेर के किशनगढ़ में 'कांग्रेस गारंटी संवाद' के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि जनता का पैसा जनहित में लगाना हमारा ध्येय है।

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने सात गारंटी जनता को दी हैं, जिनमें माता-बहनों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए देने, सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को लैपटॉप एवं टेबलेट प्रदान करने, प्राकृतिक आपदाओं के शिकार लोगों को 15 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता देने, विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शामिल है।

उन्होंने कहा कि राज्य में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के संबंध में कानून पारित किया जाएगा ताकि ओपीएस भविष्य में भी जारी रह सके।

गौ सेवा को लेकर मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल गौ सेवा की बातें करता है जबकि हमने सच्चे अर्थों में गौ सेवा की है।

उन्होंने कहा, ''भाजपा की गत सरकार ने अपने पांच साल में सिर्फ 500 करोड़ रुपए गौशालाओं को दिए, वहीं हमने गौशालाओं को 3000 करोड़ रुपए का अनुदान दिया।

गहलोत ने लोगों से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा, जिसके लिए नामांकन छह नवंबर तक किए जा सकते हैं। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू