देश की खबरें | हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी- भूपेंद्र हुड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा आगामी चुनाव के बाद पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुये प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकारी पोर्टल किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं मुआवजे से वंचित करने का हथियार बन गया है।

जींद, आठ अक्टूबर हरियाणा आगामी चुनाव के बाद पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुये प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकारी पोर्टल किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं मुआवजे से वंचित करने का हथियार बन गया है।

हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही ऐसे सभी पोर्टल बंद कर दिये जायेंगे, जो गैर जरूरी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आज मंडियों में धान की खरीद नहीं हो रही है। बाजरा 500-700 रुपये प्रति क्विंटल कम कीमत पर बिक रहा है। पोर्टल का खामियाजा उन किसानों को भी उठाना पड़ रहा है, जिनकी फसल खऱाब हो गई।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही सभी गैर जरूरी पोर्टल बंद किये जायेंगे ।

कांग्रेस नेता ने कहा कि अगामी चुनाव महंगाई, बेरोजगारी और विकास जैसे मुद्दो को लेकर लड़ा जाएगा।

हुड्डा कांग्रेस के जन मिलन समारोह से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उदयभान तथा राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी उनके साथ मौजूद थे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य, गरीबों को राशन, बुजुर्गों को पेंशन, दलित-पिछड़ों को आरक्षण तथा नागरिकों को सुरक्षा से वंचित करने का काम किया है।

उन्होंने दावा किया कि हर वर्ग इस सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है और आने वाला समय कांग्रेस का है तथा हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\