देश की खबरें | अमेठी में कांग्रेस ने संजय सिंह के खिलाफ आशीष शुक्‍ला को उम्मीदवार बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सोमवार को अमेठी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय सिंह के खिलाफ आशीष शुक्ला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

अमेठी (उत्तर प्रदेश), सात फरवरी कांग्रेस ने सोमवार को अमेठी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय सिंह के खिलाफ आशीष शुक्ला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

गौरतलब है कि आशीष शुक्‍ला ने हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। पार्टी ने उन्हें अमेठी से उम्मीदवार घोषित किया है।

भाजपा ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद संजय सिंह को अमेठी से अपना उम्मीदवार घोषित किया। भाजपा ने पिछले चुनाव में अमेठी से संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह को टिकट दिया था। हालांकि पार्टी ने चुनाव जीतने के बावजूद इस बार गरिमा को मौका नहीं दिया है।

पूर्ववर्ती अमेठी रियासत के प्रमुख संजय सिंह ने जुलाई 2019 में कांग्रेस और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। उनके नजदीकी लोगों के मुताबिक संजय सिंह अमेठी विधानसभा से अपनी पत्नी अमीता सिंह को भाजपा का टिकट दिलाने के लिए प्रयासरत थे जबकि गरिमा सिंह अपना टिकट बचाने का जद्दोजहद कर रही थीं।

अमेठी में 'महाराज' नाम से संबोधित किये जाने वाले डॉक्टर संजय सिंह ने गरिमा सिंह को तलाक देकर 1995 में अमीता सिंह के साथ शादी कर ली थी।

अमिता 2002 में भाजपा तथा 2007 में कांग्रेस से अमेठी से विधायक चुनी गईं। 2017 के चुनाव में अमेठी में संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह (भाजपा) और अमीता कांग्रेस की उम्मीदवार थीं।

सपा ने अमेठी सीट से अपने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी प्रजापति को मैदान में उतारा है, जबकि मायावती ने इस सीट से रागिनी तिवारी को उम्मीदवार बनाया है।

गौरतलब है कि गायत्री प्रजापति सामूहिक दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

अमेठी में अपने खोये हुए गौरव को वापस पाने के प्रयास में जुटी कांग्रेस ने ब्राह्मण चेहरे, आशीष शुक्ला, पर दांव लगाया है। 2007 में मायावती नीत बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे आशीष शुक्ला पिछले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे और इस बार उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है।

विधानसभा क्षेत्र की कुल आबादी में ब्राह्मणों की संख्या लगभग 90,000 है जबकि ठाकुरों की संख्या लगभग 50,000 है। ओबीसी जिससे सपा उम्मीदवार महराजी प्रजापति हैं, वहां की आबादी का लगभग आधा हिस्सा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी