देश की खबरें | पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस, द्रमुक ने सीट बंटवारे पर की बातचीत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस और इसकी सहयोगी पार्टी द्रमुक के नेताओं ने छह अप्रैल को होने वाले पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर रविवार को बातचीत की, लेकिन यह बेनतीजा रही।
पुडुचेरी, सात मार्च कांग्रेस और इसकी सहयोगी पार्टी द्रमुक के नेताओं ने छह अप्रैल को होने वाले पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर रविवार को बातचीत की, लेकिन यह बेनतीजा रही।
कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि वे किसी फैसले पर नहीं पहुंच पाए और विधानसभा की 30 सीटों के बंटवारे के लिए वार्ता बेनतीजा रही।
यह बैठक यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई।
कांग्रेस ने 2016 के चुनाव में 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और 15 पर जीत हासिल की थी, जबकि द्रमुक नौ सीटों पर चुनाव लड़ी थी जिसमें से वह दो सीटों पर विजयी रही थी।
पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने विचारों का आदान-प्रदान किया। जल्द ही हमारी अगले दौर की वार्ता होगी और अंतिम फैसले के लिए अपने-अपने पार्टी आला कमानों को सूचित करेंगे। ’’
उन्होंने दावा किया कि गठबंधन मजबूत है और लोग भाजपा नीत राजग को कामकाज की उसकी अलोकतांत्रिक शैली को लेकर सबक सिखाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)