देश की खबरें | कांग्रेस प्रदर्शन: मार्च और नारेबाजी ही नहीं, काले कपड़ों से भी जताया गया विरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने न सिर्फ नारेबाजी, मार्च, धरने और बैनर के माध्यम से विरोध जताया, बल्कि काले कपड़े पहनकर भी अपना प्रतिरोध व्यक्त किया।

नयी दिल्ली, पांच अगस्त महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने न सिर्फ नारेबाजी, मार्च, धरने और बैनर के माध्यम से विरोध जताया, बल्कि काले कपड़े पहनकर भी अपना प्रतिरोध व्यक्त किया।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांध काले रंग की हाफ शर्ट पहने हुए थे तो महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने काले रंग की सलवार-कमीज और दुपट्टा पहन रखा था।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने काले रंग का कुर्ता और इसी रंग का साफा भी बांध रखा था। लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी काले रंग की पैंट और शर्ट पहने हुए थे।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम और दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने काले रंग की शर्ट पहन रखी थी। हुड्डा ने काले रंग की टोपी भी पहन रखी थी।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश समेत कुछ नेताओं ने सफेद रंग के कपड़े पहने थे, हालांकि उन्होंने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और कई खाद्य वस्तुओं को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के दायरे में लाए जाने के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया, जिसके बाद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट