देश की खबरें | कांग्रेस ने हरीश रावत के खिलाफ दुष्प्रचार में ​शामिल भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मुलाकात कर पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के बारे में दुष्प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

देहरादून, 12 जुलाई कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मुलाकात कर पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के बारे में दुष्प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भाजपा नेताओं ने विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान रावत पर लगातार इस बात को लेकर हमला किया कि उन्होंने सत्ता में आने पर मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना का कथित रूप से वादा किया, जबकि असल में रावत ने ऐसे विश्वविद्यालय के बारे में कभी भी कोई बयान नहीं दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा, ‘‘यह झूठा दुष्प्रचार उनकी (हरीश रावत) सामाजिक और राजनीतिक छवि को धूमिल करने का प्रयास था।’’

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुस्लिम विश्वविद्यालय को लेकर आरोपों का रावत द्वारा लगातार खंडन किए जाने के बावजूद भाजपा नेताओं ने राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए उन पर यह आरोप लगाना जारी रखा।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर हरीश रावत की एक फोटोशॉप तस्वीर भी डाल दी और इसे उत्तराखंड में मुस्लिम विश्वविद्यालय वाले बयान से जोड़ दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने रावत के खिलाफ दुष्प्रचार में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\