देश की खबरें | कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 41 उम्मीदवार और घोषित किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

नयी दिल्ली, छह अप्रैल कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, किट्टूर से बालासाहेब पाटिल, बादामी से भीमसेन चिमन्नकट्टी, अफजलपुर से एमवाई पाटिल, गुलबर्ग दक्षिण से आलम्माप्रभु पाटिल, गंगावटी से इकबाल अंसारी को टिकट दिया गया है।

पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 42 नाम हैं, हालांकि मेलुकोट विधानसभा सीट सर्वोदय कर्नाटक पार्टी के दर्शन पुट्टनैया के लिए छोड़ी गई है।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची को मंजूरी दी गई थी।

कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गत 24 मार्च को 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को वरुणा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट