देश की खबरें | कांग्रेस की सीईसी ने बिहार की सीटों पर चर्चा की ; तारिक अनवर, मोहम्मद जावेद को मिल सकता है टिकट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने रविवार को बिहार की लोकसभा सीटों पर अपने संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की। पार्टी के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर को कटिहार और सांसद मोहम्मद जावेद को किशनगंज से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 31 मार्च कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने रविवार को बिहार की लोकसभा सीटों पर अपने संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की। पार्टी के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर को कटिहार और सांसद मोहम्मद जावेद को किशनगंज से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता वाली सीईसी की बैठक में पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और सीईसी के कई अन्य सदस्य शामिल हुए।

सीईसी ने ओडिशा की कुछ सीटों पर भी चर्चा की।

सूत्रों का कहना है कि बिहार की तीन सीट पर चर्चा की गई। कटिहार से अनवर को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट पर उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

सूत्रों ने बताया कि किशनगंज से मौजूदा सांसद जावेद को फिर से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

कांग्रेस बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से नौ पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, 26 सीट पर उसकी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और पांच सीट पर वाम दल चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस नौ सूचियां जारी कर अब तक 212 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

बिहार में गठजोड़ के तहत कांग्रेस के हिस्से में नौ सीट- किशनगंज, कटिहार, पटना साहिब, भागलपुर, सासाराम, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण और महाराजगंज आई हैं।

देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\