देश की खबरें | कर्नाटक में कांग्रेस उम्मीदवारों ने पांच ‘गारंटी’ लागू करने का लिखित संकल्प लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों ने मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को लिखित तौर पर यह संकल्प लिया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद वे पांचों ‘गारंटी’ लागू करेंगे।

नयी दिल्ली, नौ मई कर्नाटक में कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों ने मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को लिखित तौर पर यह संकल्प लिया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद वे पांचों ‘गारंटी’ लागू करेंगे।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक के हमारे सभी उम्मीदवारों ने संकल्प किया है कि वे पांचों गारंटी को लागू करेंगे। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने और कर्नाटक की तरक्की के लिए काम करने का भी संकल्प किया है।’’

उन्होंने उम्मीदवारों के हस्ताक्षर वाला संकल्प पत्र भी साझा किया।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने इस चुनाव में पांच ‘गारंटी’ की घोषणा की है। ‘गृह ज्योति’ योजना के तहत हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली, ‘गृह लक्ष्मी’ योजना के तहत परिवार की प्रत्येक प्रमुख महिला को 2,000 रुपये प्रति माह, ‘अन्न भाग्य’ के तहत गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवार के प्रत्येक सदस्य को हर महीने 10 किलोग्राम चावल की पेशकश की जाएगी। इसके अलावा ‘युवा निधि’ के तहत बेरोजगार स्नातकों को प्रति माह 3,000 रुपये तथा डिप्लोमा धारकों को दो साल के लिए 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।

पार्टी ने यह वादा भी किया है कि ‘शक्ति’ योजना के तहत सभी महिलाओं को राज्य भर में केएसआरटीसी / बीएमटीसी बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए बुधवार को मतदान होगा। मतगणना 13 मई को होगी।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\