देश की खबरें | दक्षिण कन्नड़ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पद्मराज ने नामांकन दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक की दक्षिण कन्नड़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार पद्मराज आर. ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

मंगलूरु, तीन अप्रैल कर्नाटक की दक्षिण कन्नड़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार पद्मराज आर. ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

दक्षिण कन्नड़ के जिला निर्वाचन पदाधिकारी मुल्लई मुहिलान ने बताया कि कांग्रेस के उम्मीदवार पद्मराज ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपना पर्चा दाखिल किया।

इससे पूर्व पद्मराज ने कुद्रोली गोकर्णनाथेश्वर मंदिर से उपायुक्त कार्यालय तक जुलूस निकाला। जुलूस को वरिष्ठ कांग्रेस नेता बी. जनार्दन पुजारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राज्य सरकार में मंत्री एवं दक्षिण कन्नड़ जिला प्रभारी दिनेश गुंडू राव, विधान परिषद् सदस्य बी.के. हरिप्रसाद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष और विधान परिषद् सदस्य हरीश कुमार, पुत्तूर विधायक अशोक कुमार राय, पूर्व विधायक जे.आर. लोबो और रामनाथ राय भी पद्मराज के साथ रहे।

नामांकन जुलूस में शामिल हरिप्रसाद ने कहा, ‘‘आज दक्षिण कन्नड़ जिले से पद्मराज ने कांग्रेस पार्टी से अपना नामांकन दस्तावेज जमा किया है। उनके चयन का सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने समर्थन किया है जो राजनीति में नए और सक्षम व्यक्तियों को लाने के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

दक्षिण कन्नड़ सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कैप्टन ब्रजेश चौटा को मैदान में उतारा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\