देश की खबरें | कांग्रेस को बिहार की नयी सरकार में मिल सकते हैं चार मंत्री पद : सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने वाली नयी गठबंधन सरकार में कांग्रेस को चार मंत्री पद मिल सकते हैं। सूत्रों ने यह जनकारी दी है।

नयी दिल्ली, नौ अगस्त बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने वाली नयी गठबंधन सरकार में कांग्रेस को चार मंत्री पद मिल सकते हैं। सूत्रों ने यह जनकारी दी है।

सूत्रों ने यह भी बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और महागठबंधन की तरफ से नयी सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से बात की तथा समर्थन के लिए उनका आभार जताया।

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नयी सरकार में कांग्रेस को चार मंत्री पद मिल सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की विधानसभा अध्यक्ष का पद पाने की भी इच्छा थी, लेकिन नीतीश इसके लिये तैयार नहीं दिखते।

कांग्रेस कोटे से जिन नेताओं के मंत्री बनने की संभावना है उनमें प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजीत शर्मा और वरिष्ठ नेता राजेश राम के नाम प्रमुख हैं। पार्टी किसी अल्पसंख्यक नेता को भी मौका दे सकती है।

सूत्रों ने बताया कि 2015 के फार्मूले पर मंत्रिमंडल का गठन होने पर पार्टी कोटे के मंत्रियों को शिक्षा, भू-राजस्व और कुछ अन्य विभागों का प्रभार मिल सकता है।

नीतीश कुमार ने मंगलवार को ‘‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री’’ के तौर पर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया और इसके बाद सर्वसम्मति से ‘महागठबंधन’ का नेता चुने जाने पर उन्होंने नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया।

वहीं, जद(यू) की गठबंधन सहयोगी रही भाजपा ने नीतीश कुमार पर ‘‘धोखा’’ देने का आरोप लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\