देश की खबरें | कांग्रेस ने पांच लाख ‘सोशल मीडिया वॉरियर’ तैयार करने के लिए आरंभ किया अभियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने देश भर में पांच लाख ‘सोशल मीडिया वॉरियर’ तैयार करने के मकसद से सोमवार को एक अभियान शुरुआत की।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी कांग्रेस ने देश भर में पांच लाख ‘सोशल मीडिया वॉरियर’ तैयार करने के मकसद से सोमवार को एक अभियान शुरुआत की।

पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल, प्रवक्ता पवन खेड़ा और पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता ने इस अभियान की शुरुआत की।

इस मौके पर बंसल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य है कि पांच लाख सोशल मीडिया वॉरियर बने। इनके माध्यम से देश के सामने खड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। इसके साथ ही इन वरियर के माध्यम से विचारों और सिद्धांतों की बात होगी।’’

खेड़ा ने कहा, ‘‘हम काडर आधारित पार्टी नहीं, बल्कि हम मुद्दा आधारित पार्टी हैं। हम लोगों के मुद्दे पहले भी उठाते रहे हैं और आगे भी उठाएंगे। इसी भावना के साथ से यह अभियान आरंभ किया जा रहा है।’’

रोहन गुप्ता ने दावा किया, ‘‘लोकतांत्रिक संस्थाओं को दबाया जा रहा है और उनके (सरकार के) खिलाफ आवाज उठाने वालों को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि हम इसका जवाब दें और देश को बचाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम चुप नहीं बैठ सकते। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम देश की आवाज बुलंद करें। इसीलिए हम यह अभियान आरंभ कर रहे हैं। हम हर युवा को मंच प्रदान करना चाहते है। हम इस अभियान को एक महीने तक चलाएंगे ताकि देश भर से लोग इसके साथ जुड़ें।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\