देश की खबरें | कांग्रेस ने लोगों, संगठनों और आंदोलनों से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने रविवार को कहा कि वह न्याय के लिए तथा बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान की रक्षा के लिए डटे लोगों, सामाजिक संगठनों और आंदोलनों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करती है जो 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होकर मुंबई पहुंचेगी।

नयी दिल्ली, सात जनवरी कांग्रेस ने रविवार को कहा कि वह न्याय के लिए तथा बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान की रक्षा के लिए डटे लोगों, सामाजिक संगठनों और आंदोलनों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करती है जो 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होकर मुंबई पहुंचेगी।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर लोगों से राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जाने वाली यात्रा में भाग लेने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा हर भारतीय के लिए आर्थिक, सामाजिक तथा राजनीतिक न्याय के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाले जाने वाला कांग्रेस पार्टी का अभियान है।’’

रमेश ने कहा कि देशभर में करोड़ों नागरिक, लाखों संगठन और हजारों आंदोलन ऐसे हैं जो जमीनी स्तर पर न्याय के लिए लड़ते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वे रोजाना युवाओं के लिए बेहतर अवसर, महिलाओं को सशक्त बनाने, मजदूरों और किसानों के लिए, दलित, आदिवासियों तथा पिछड़े समुदायों और कई अनेक वंचित वर्गों एवं समूहों को समान अधिकार दिलाने के लिए काम करते हैं।’’

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पार्टी न्याय के लिए और बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान की रक्षा के लिए खड़े सभी लोगों, प्रत्येक सामाजिक संगठन और सभी आंदोलनों को मणिपुर से मुंबई तक निकलने वाली और 14 जनवरी से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करती है।

रमेश ने कहा, ‘‘हम सब मिलकर प्रत्येक भारतीय को न्याय दिलाने के संविधान के वादे की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करें। न्याय का हक मिलने तक।’’

यात्रा का समापन 20 या 21 मार्च को होगा और यह 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर