देश की खबरें | कांग्रेस और बीआरएस का डीएनए समान है: प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव नीत सरकार और कांग्रेस को मंगलवार को ‘‘पिछड़ा वर्ग विरोधी’’ करार दिया और कहा कि कांग्रेस तथा भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के डीएनए में तीन बातें समान हैं और वे हैं: वंशवादी शासन, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण।

हैदराबाद, सात नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव नीत सरकार और कांग्रेस को मंगलवार को ‘‘पिछड़ा वर्ग विरोधी’’ करार दिया और कहा कि कांग्रेस तथा भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के डीएनए में तीन बातें समान हैं और वे हैं: वंशवादी शासन, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण।

प्रधानमंत्री ने यहां एलबी स्टेडियम में ‘बीसी (पिछड़ा वर्ग)आत्म गौरव सभा’ में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में तेलंगाना में ‘‘पिछड़ा वर्ग विरोधी सरकार’’ को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वंशवादी प्रकृति वाली कांग्रेस और बीआरएस कभी भी पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाले नेता को तेलंगाना का मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस, बीआरएस की ‘‘सी’’ टीम है और दोनों का डीएनए समान है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीआरएस पार्टी कांग्रेस द्वारा पिछले सात दशक में बनाए गए वंशवादी शासन और भ्रष्टाचार के मॉडल पर ही चल रही है।

मोदी ने याद किया कि उन्होंने जब 2014 के लोकसभा चुनाव के लिये प्रचार की शुरुआत की थी, तो इसी स्टेडियम से जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने कहा,‘‘ मैं आज दृढ़ता से कह सकता हूं कि तेलंगाना का पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाला पहला मुख्यमंत्री यहां से होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ बीआरएस और कांग्रेस अलग-अलग नहीं है, बल्कि दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं...।’’

मोदी ने कहा कि बीआरएस का भ्रष्टाचार दिल्ली आबकारी नीति मामले से भी जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जिन लोगों ने जनता को लूटा है, उन्हें ‘‘कीमत चुकानी पड़ेगी और यह मोदी की गारंटी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान