देश की खबरें | सांप्रदायिकता पर कांग्रेस और भाजपा का रुख एक जैसा है: विजयन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और कांग्रेस पार्टी का सांप्रदायिकता पर एक जैसा रुख है।

कोट्टायम (केरल), 30 अगस्त केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और कांग्रेस पार्टी का सांप्रदायिकता पर एक जैसा रुख है।

उन्होंने कांग्रेस पर केरल के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप भी लगाया। विजयन ने कहा कि कांग्रेस कभी भी सांप्रदायिकता के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार नहीं कर पाई जबकि वह खुद के धर्मनिरपेक्ष होने का दावा करती है।

उन्होंने कहा कि पुराने अनुभव दिखाते हैं कि इस मुद्दे पर भाजपा का जो रुख है, वही कांग्रेस का है। विजयन ने कहा कि यही वजह है कि कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर को कांग्रेस के वरिष्ठ दिवंगत नेता की आलोचना करनी पड़ी।

अय्यर ने पिछले सप्ताह आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव “सांप्रदायिक” थे और उन्हें देश में “भाजपा का पहला प्रधानमंत्री” कहा था।

विजयन ने कहा कि कांग्रेस की केरल इकाई का भी यही रुख है क्योंकि उसने स्थानीय निकाय चुनाव में सीटों के लिए भाजपा के साथ गठबंधन किया है।

विजयन ने पुथुपल्ली विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए जारी प्रचार अभियान के तहत कोट्टायम में कुछ स्थानों पर लोगों को संबोधित करते हुए ये आरोप लगाए।

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पुथुपल्ली से विधायक ओमन चांडी का इस साल जुलाई में निधन हो गया था, जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट