देश की खबरें | कांग्रेस ने गुजरात में विधायकों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया, निर्वाचन आयोग से शिकायत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने भाजपा पर गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले उसके विधायकों का इस्तीफा दिलाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर डराने-धमकाने का आरोप लगाया, और चुनाव आयोग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि राज्य में 19 जून तक उसके किसी भी विधायक को, किसी भी मामले में परेशान नहीं किया जाए और निष्पक्ष चुनाव हो।

जियो

नयी दिल्ली, 12 जून कांग्रेस ने भाजपा पर गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले उसके विधायकों का इस्तीफा दिलाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर डराने-धमकाने का आरोप लगाया, और चुनाव आयोग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि राज्य में 19 जून तक उसके किसी भी विधायक को, किसी भी मामले में परेशान नहीं किया जाए और निष्पक्ष चुनाव हो।

पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से चुनाव आयोग के समक्ष इस मामले में शिकायत की। पार्टी की ओर से एक ज्ञापन भी सौंपा गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में अहमद पटेल, शक्ति सिंह गोहिल, रणदीप सुरजेवाला, अभिषेक मनु सिंघवी और कुछ अन्य नेता शामिल थे।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: पीएम मोदी ने लाओस के प्रधानमंत्री थॉन्गलॉन सिसॉलिथ से फोन पर की बात: 12 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस ने आयोग को दिए ज्ञापन में गुजरात की भाजपा सरकार पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और दावा किया कि पंजभाई वंश नामक विधायक को परेशान किया जा रहा है ताकि वह इस्तीफा दे दें।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि गुजरात सरकार को निर्देश दिया जाए कि आयोग की अनुमति के बिना किसी कांग्रेस विधायक पर कोई मामला दर्ज नहीं किया जाए।

यह भी पढ़े | सीएम उद्धव ठाकरे ने  IFLOWS का किया उद्घाटन , कहा- बाढ़ का पूर्वानुमान लगाने वाली प्रणाली मुंबई के लिए साबित होगी वरदान.

उसने यह आग्रह भी किया कि किसी विधायक को बिना वजह परेशान नहीं किया जाए, विधायकों और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएं।

कांग्रेस प्रवक्ता सिंघवी ने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘सत्तारूढ़ पार्टी की हैसियत से भाजपा ने राज्यों में जो कारनामे किए हैं वे लोकतंत्र और संविधान के विरूद्ध हैं। उसने चुनाव की प्रक्रिया को भ्रष्टाचार से लिप्त कर दिया है। डराकर-धमकाकर विधायकों से इस्तीफे दिलाए जा रहे हैं।’’

गौरतलब है कि गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होना है। इससे पहले कांग्रेस के आठ विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट