देश की खबरें | कांग्रेस, ‘आप’ ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी(आप) और पाटीदार नेताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के बारे में टिप्पणियों को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे पर रविवार को निशाना साधा।

अहमदाबाद, 20 जुलाई गुजरात में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी(आप) और पाटीदार नेताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के बारे में टिप्पणियों को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे पर रविवार को निशाना साधा।

उन्होंने ठाकरे के गुजरात में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की भी मांग की।

शुक्रवार को ठाणे जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा था कि जब गुजरात में बिहार के प्रवासियों को ‘‘पीटा गया और भगा दिया गया’’, तो यह कोई मुद्दा नहीं बना, लेकिन महाराष्ट्र में एक छोटी सी घटना राष्ट्रीय मुद्दा बन गई।

उन्होंने स्वतंत्रता के बाद मोरारजी देसाई और सरदार पटेल के कथित मराठी विरोधी रुख का भी उल्लेख किया था।

पिछले कुछ हफ्तों से मनसे कार्यकर्ता आक्रामक तरीके से मांग कर रहे हैं कि महाराष्ट्र में रहने वाले लोग मराठी सीखें। उन्होंने मराठी में जवाब न देने पर कुछ दुकानदारों पर कथित तौर पर हमला भी किया।

गुजरात कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा, ‘‘गुजरात की धरती पर राजनीति करोगे तो जवाब मिलेगा।’’

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा कि गुजराती ठाकरे की टिप्पणी को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘आपकी राजनीति काम नहीं कर रही है, इसलिए आप न केवल गुजराती लोगों का बल्कि पूरे देश के नेता सरदार पटेल का अपमान कर रहे हैं।’’

‘आप’ नेता ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल से ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की अपील की।

पाटीदार नेता मनोज पनारा ने मोरबी शहर में पुलिस को एक अर्जी सौंपकर ठाकरे के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने और उनके गुजरात प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका