देश की खबरें | भारत का दूसरा पदक पक्का करने वाली लवलीना को मिल रही बधाइयां
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के लिये तोक्यो ओलंपिक में दूसरा पदक पक्का करने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और शीर्ष निशानेबाज अभिनव बिंद्रा सहित कईयों ने दी ।
नयी दिल्ली, 30 जुलाई भारत के लिये तोक्यो ओलंपिक में दूसरा पदक पक्का करने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और शीर्ष निशानेबाज अभिनव बिंद्रा सहित कईयों ने दी ।
लवलीना (69 किग्रा) ने चीनी ताइपे की पूर्व विश्व चैम्पियन निएन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर मौजूदा तोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला मुक्केबाजी पदक पक्का कराया।
ठाकुर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘ लवलीना सेमीफाइनल में पहुंच गयी। शानदार लवलीना बोरगोहेन। सुबह उठते ही भारत के लिये कितनी शानदार खबर। हम आपको रिंग में देखने के लिये टीवी देखते रहे। ’’
भारत के एकमात्र व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता बिंद्रा ने कहा, ‘‘लवलीना बोरगोहेन सुपर सुपर शो। दो मुकाबले और, स्वर्ण पदक की कोशिश करो। ’’
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिश्व सर्मा ने गोलाघाट जिले की मुक्केबाज को बधाई देते हुए कहा, ‘‘यह बड़ा पंच है। लवलीना बोरगोहेन हमें गौरवान्वित करना जारी रखो और तोक्यो ओलंपिक में भारत का झंडा ऊंचा और चमकदार रखो। बहुत बढ़िया। ’’
पूर्व खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने अपना दूसरा ओलंपिक पदक पक्का किया। लवलीना ने कितनी शानदार मुक्केबाजी की। वह सेमीफाइनल में पहुंच गयी और तोक्यो 2020 ओलंपिक में स्वर्ण पदक की कोशिश करेगी। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)