ताजा खबरें | जन्मदिन पर खरगे को राज्यसभा में दी गई बधाई

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के जन्मदिन पर सोमवार को उन्हें बधाई दी गई।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के जन्मदिन पर सोमवार को उन्हें बधाई दी गई।

सभापति जगदीप धनखड़ ने खरगे को बधाई देते हुए कहा कि खरगे कर्नाटक विधानसभा में 1972 में विधायक बन कर पहुंचे और अब वह राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में पांच दशक बिता चुके खरगे एक सम्मानित नेता हैं, वह संविधान की गहरी समझ रखते हैं और हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, कन्नड़, तेलुगु, मराठी पर अच्छी पकड़ रखते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार को 83 साल के हो गए।

खरगे के बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सभापति ने कहा कि वे समय समय पर खरगे से मार्गदर्शन लेते हैं।

सभापति ने डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राजीव शुक्ला और संगीता यादव को भी बधाई दी जिनका कल 20 जुलाई को जन्मदिन था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी