देश की खबरें | पश्चिम एशिया में संघर्ष से व्यापार प्रवाह में व्यवधान उत्पन्न हुआ, जोखिम कम करने की जरूरत: जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण अहम जहाज मार्गों और व्यापार के प्रवाह में व्यवधान से जोखिम कम करने की जरूरत को बल मिला है।

नयी दिल्ली, छह सितंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण अहम जहाज मार्गों और व्यापार के प्रवाह में व्यवधान से जोखिम कम करने की जरूरत को बल मिला है।

जयशंकर ने प्रस्तावित भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) का जिक्र करते हुए कहा कि इसका लक्ष्य ‘वैश्विक कनेक्टिविटी का आधार’ बनना है।

जयशंकर भारत-भूमध्यसागरीय व्यापार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष ने कुछ समकालीन पहल के बारे में चिंता पैदा कर दी है।’’

जयशंकर ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित सम्मेलन में कहा, ‘‘महत्वपूर्ण जहाजरानी मार्गों में व्यवधान से माल की ढुलाई लागत में वृद्धि हुई है और व्यापार प्रवाह को पुन: बहाल करने की आवश्यकता उत्पन्न हो गई है, जिससे हमारी सामूहिक चिंताएं बढ़ गई हैं।’’

उन्होंने कहा कि अगर आप इन घटनाओं पर विचार करते हैं, तो वे जोखिम को कम करने की जरूरत पर बल देते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भारत, यूरोप और मध्य पूर्व के तीन केंद्र अपनी बातचीत बढ़ाएंगे, ‘कनेक्टिविटी’ की अधिक आवश्यकता होगी।

गाजा में इजराइल के सैन्य अभियान के जवाब में इस साल की शुरुआत में हूती उग्रवादियों द्वारा लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर हमले किए गए थे।

जयशंकर ने सुरक्षा और स्थिरता के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ‘‘एक अस्थिर और अनिश्चित दुनिया में, सुरक्षा और स्थिरता आकलन का एक अभिन्न अंग होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, यह स्वाभाविक है कि भूमध्यसागरीय देशों के साथ रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना वास्तव में गहरे आर्थिक संबंधों के समानांतर होना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\