देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में और 2665 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2665 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या अब 3,34,778 हो गई है।

रायपुर, 26 मार्च छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2665 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या अब 3,34,778 हो गई है।

राज्य में शुक्रवार को 62 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 508 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित और 22 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 2665 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 689, दुर्ग से 988, राजनांदगांव से 178, बालोद से 55, बेमेतरा से 97, कबीरधाम से 16, धमतरी से 42, बलौदाबाजार से 45, महासमुंद से 70, गरियाबंद से 20, बिलासपुर से 113, रायगढ़ से 17, कोरबा से 50, जांजगीर—चांपा से 25, मुंगेली से छह, गौरेला पेंड्रा मरवाही से आठ, सरगुजा से 77, कोरिया से 39, सूरजपुर से 33, बलरामपुर से एक, जशपुर से 44, बस्तर से 12, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से तीन, सुकमा से चार, कांकेर से 22, नारायणपुर से दो, बीजापुर से छह और अन्य राज्य से दो मामले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,34,778 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,15,423 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 15,307 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 4048 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 62,044 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 870 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू