देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 4617 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 4617 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद प्रदेश में वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़ कर 3,53,804 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

रायपुर, एक अप्रैल छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 4617 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद प्रदेश में वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़ कर 3,53,804 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

राज्य में बृहस्पतिवार को 57 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 950 लोगों ने गृह पृथक-वास पूरा किया है । राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 34 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 24 घंटे के दौरान 25 लोगों की तथा पिछले दिनों नौ लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज संक्रमण के 4617 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 1327, दुर्ग से 996, राजनांदगांव से 437, बालोद से 130, बेमेतरा से 118, कबीरधाम से 87, धमतरी से 115, बलौदाबाजार से 104, महासमुंद से 182, गरियाबंद से 50, बिलासपुर से 288, रायगढ़ से 76, कोरबा से 104, जांजगीर चांपा से 83, मुंगेली से 55, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 17, सरगुजा से 69, कोरिया से 36, सूरजपुर से 81, बलरामपुर से 30, जशपुर से 101, बस्तर से 72, कोंडागांव से 13, दंतेवाड़ा से नौ, सुकमा से तीन, कांकेर से 25, नारायणपुर से सात, बीजापुर से एक तथा अन्य राज्य एक मामला है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,53,804 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 3,20,613 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 28,987 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 4204 लोगों की मौत हुई है।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कलेक्टर स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार लॉक डाउन का फैसला कर सकते हैं।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और टीकाकरण के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सभी जिला कलेक्टरों को मुख्यमंत्री के निर्देशों से अवगत कराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी