देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 1718 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1718 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,85,306 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 30 अक्टूबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1718 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,85,306 हो गई है।

राज्य में शुक्रवार को कोविड-19 के 258 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 1114 रोगियों ने घरों में पृथक-वास पूर्ण किया है। इसी दौरान राज्य में कोरोना वायरस से पांच लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | MP By Poll Election 2020: कमलनाथ का सीएम पर तंज, कहा-शिवराज की राजनीति झूठ बोलने, घोषणा और गुमराह करने की.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को संक्रमण के 1718 मामले आए हैं। उनमें रायपुर जिले से 152, दुर्ग से 62, राजनांदगांव से 70, बालोद से 79, बेमेतरा से 30, कबीरधाम से 28, धमतरी से 33, बलौदाबाजार से 67, महासमुंद से 83, गरियाबंद से 25, बिलासपुर से 117, रायगढ़ से 285, कोरबा से 109, जांजगीर—चांपा से 152, मुंगेली से 25, गौरेला—पेंड्रा—मरवाही से आठ, सरगुजा से 52, कोरिया से 35, सूरजपुर से 15, बलरामपुर से 35, जशपुर से सात, बस्तर से 60, कोंडागांव से 51, दंतेवाड़ा से 39, सुकमा से 52, कांकेर से 20, नारायणपुर से आठ और बीजापुर से 15 तथा अन्य राज्य से चार नये मरीज हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1,85,306 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। उनमें 1,60,918 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,350 उपचाराधीन हैं। राज्य में इस वायरस से 2038 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 25 हजार पार पहुंचे.

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 41,227 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 562 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\