Gurugram: बंद मकान में हथियार और बम की सूचना से हड़कंप, पुलिस और बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचे

पुलिस ने यहां सेक्टर 31 में एक सीएनजी पेट्रोल पंप के निकट खाली पड़ी एक इमारत में अवैध हथियार एवं गोला-बारूद छिपाकर रखे जाने की गोपनीय सूचना के आधार पर मंगलवार को सुबह तलाशी अभियान शुरू किया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

गुरुग्राम (हरियाणा), एक मार्च: पुलिस ने यहां सेक्टर 31 में एक सीएनजी पेट्रोल पंप के निकट खाली पड़ी एक इमारत में अवैध हथियार एवं गोला-बारूद छिपाकर रखे जाने की गोपनीय सूचना के आधार पर मंगलवार को सुबह तलाशी अभियान शुरू किया. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सेक्टर 31 में ही एक दिन पहले तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी.

सूत्रों ने बताया कि पुलिस को खाली पड़े एक मकान में हथगोले और डेटोनेटर छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजीव देसवाल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और एक तलाशी अभियान शुरू किया गया है. स्थानीय बम निरोधक दस्ता भी उनके साथ मौजूद है.

पुलिस ने इमारत के चारों ओर अवरोधक लगा दिए हैं. इलाके में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है और उनका मार्ग परिवर्तित किया गया है. इसके अलावा वहां लोगों के आने पर भी रोक लगा दी गई है.

जब पुलिस से इस संबंध में संपर्क किया गया, तो उसने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि तलाशी अभियान जारी है. यह मकान उस सीएनजी पंप से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित है, जिसके तीन कर्मचारियों की कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 5 विकेट से रौंदा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें AFG बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Silver Rate Today, February 16, 2026: सोने के बीच चांदी की कीमतों में भी गिरावट, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में आज के ताजा रेट

\