देश की खबरें | जीवन को सुंदर और खुशहाल बनाने के लिए पढ़ाई पूरी करें: राज्यपाल बागडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने छात्रों को नसीहत दी कि वे अपने जीवन को सुंदर और खुशहाल बनाने के लिए पढ़ाई पूरी करें।

जयपुर, 31 जुलाई राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने छात्रों को नसीहत दी कि वे अपने जीवन को सुंदर और खुशहाल बनाने के लिए पढ़ाई पूरी करें।

बागडे ने अपने कार्यकाल का एक साल पूरा होने के मौके पर बृहस्पतिवार को उदयपुर के कोटड़ा में आदिवासी लड़के-लड़कियों के स्कूल पहुंचकर उनसे संवाद किया।

इस अवसर पर एक छात्रा ने पूछा कि जीवन में सफलता पाने के लिए क्या करना चाहिए। जवाब में राज्यपाल ने कहा कि जीवन को सुंदर और खुशहाल बनाने के लिए पढ़ाई पूरी करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “जन्म के समय सबकी बौद्धिक क्षमता समान होती है, लेकिन परिस्थितियों के अनुसार बौद्धिक स्तर में अंतर आ जाता है। इसलिए खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। पाठ्य पुस्तकों के अलावा भी पढ़ाई करें, ताकि बुद्धि का विकास हो सके।”

बागडे ने 31 जुलाई 2024 को राजस्थान के राज्यपाल पद का कार्यभार संभाला था।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, बागडे ने अपने कार्यकाल का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में उदयपुर जिले के आदिवासी बहुल कोटड़ा ब्लॉक में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय परिसर पहुंचकर लड़के-लड़कियों से बातचीत की।

बयान के अनुसार, राज्यपाल ने कहा कि चाहे कितनी भी मुश्किल परिस्थितियां क्यों न हों, स्कूल जाना बंद मत करना, क्योंकि शिक्षा से ही परिवार और समाज के उत्थान का मार्ग प्रशस्त होगा।

बागडे ने कहा, “मेरी इच्छा थी कि कार्यकाल का एक साल पूरा होने के मौके पर मैं किसी गांव में जाऊं, लोगों से संवाद करूं और पता लगाऊं कि सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंच रहा है या नहीं। इसी वजह से मैंने कोटड़ा जैसे दूर-दराज के इलाके का चयन किया।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी