देश की खबरें | बिहार की अदालत में योग गुरु बाबा राम देव के खिलाफ शिकायत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में योग गुरु बाबा राम देव एवं पतंजलि संस्था के अध्यक्ष बाल कृष्ण के खिलाफ एक आपराधिक शिकायत दर्ज करायी गयी है। आरोप लगाया गया है कि कोरोना वायरस की दवा इजाद करने का झूठा दावा कर उन्होंने लाखों लोगों की जान को खतरे में डाला है।

मुजफ्फरपुर, 24 जून बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में योग गुरु बाबा राम देव एवं पतंजलि संस्था के अध्यक्ष बाल कृष्ण के खिलाफ एक आपराधिक शिकायत दर्ज करायी गयी है। आरोप लगाया गया है कि कोरोना वायरस की दवा इजाद करने का झूठा दावा कर उन्होंने लाखों लोगों की जान को खतरे में डाला है।

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना अंतर्गत भीखनपुर गांव निवासी शी तमन्ना हाशमी ने मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी मुकेश कुमार की अदालत में शिकायत दर्ज करायी है । बाबा राम देव एवं बाल कृष्ण के खिलाफ भादवि की धारा 420, 120 बी, 270, 504 एवं 34 के तहत मामला दर्ज करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़े | India-China Faceoff: पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले स्थानों से हटने पर सहमत हुई भारत और चीन की सेना.

हाशमी ने अपनी शिकायत में कहा है कि दोनों ने कोविड 19 संक्रमण को ठीक करने के लिए एक दवा तैयार करने का दावा किया है, जो लाखों लोगों के जीवन को खतरे में डालने के अलावा और कुछ नहीं है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आयुष मंत्रालय ने दोनों के दावे पर प्रश्न उठाते हुए पतंजलि को कोविड-19 उपचार की दवा के बारे में अपने दावों को प्रचारित करने पर रोक लगाने को कहा है।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के केरल में एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा 152 मरीज पाए गए: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हाश्मी ने आरोप लगाया है कि आयुष मंत्रालय ने कहा है कि आयुर्वेदिक दवा के बारे में आरोपी व्यक्तियों द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

अदालत ने हाशमी की शिकायत पर सुनवाई की तारीख 30 जून की तारीख मुकर्रर की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\