जरुरी जानकारी | प्रतिस्पर्धा आयोग के आदेश से भारत में डिजिटलीकरण को नुकसान पहुंचेगा: गूगल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गूगल ने शुक्रवार को प्रतिस्पर्धा नियामक के उस पर अपनी मजबूत स्थिति के कथित दुरूपयोग के लिए जुर्माना लगाने पर निशाना साधा और कहा कि इससे भारत में डिजिटलीकरण को नुकसान पहुंचेगा तथा कीमतें बढ़ेंगी।

नयी दिल्ली, 13 जनवरी गूगल ने शुक्रवार को प्रतिस्पर्धा नियामक के उस पर अपनी मजबूत स्थिति के कथित दुरूपयोग के लिए जुर्माना लगाने पर निशाना साधा और कहा कि इससे भारत में डिजिटलीकरण को नुकसान पहुंचेगा तथा कीमतें बढ़ेंगी।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने गूगल पर कुल 2,200 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया था। इस पर अंतरिम राहत पाने में विफल रहने पर अमेरिकी तकनीकी कंपनी ने एक ब्लॉग में लिखा है कि यह आदेश कैसे देश में डिजिटल परिवेश को नुकसान पहुंचाएगा।

इसमें कहा गया है कि भारत एक ऐसे मोड़ पर है, जहां पहुंच संबंधी बाधाओं को कम करना चाहिए और सभी को सुरक्षित स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

गूगल ने कहा, ''ऐसे समय में जब भारत की केवल आधी आबादी ही डिजिटल रूप से जुड़ी हुई है, सीसीआई के आदेश में दिए गए निर्देशों से देश के डिजिटलीकरण में तेजी लाने वाले परिवेश पर हमला हुआ है।''

कंपनी ने साथ ही कहा कि वह आदेशों के खिलाफ अपील कर रही है।

सीसीआई ने अक्टूबर में एक सप्ताह से भी कम समय में पारित दो आदेशों के माध्यम से गूगल पर 2,200 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया था। नियामक ने 20 अक्टूबर को एंड्रॉयड मोबाइल उपकरणों के संबंध में कई बाजारों में मजबूत स्थिति का दुरुपयोग करने के लिए गूगल पर 1,337.76 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। इसके बाद 25 अक्टूबर को सीसीआई ने ‘प्ले स्टोर’ नीतियों में मजबूत स्थिति का दुरुपयोग करने के लिए गूगल पर 936.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी