देश की खबरें | कोमोरोस के तटरक्षक बल के कमांडर ने भावी भारतीय नौसेना प्रमुख से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोमोरोस के तटरक्षक बल के कमांडर मोउदजिब रहमाने अदैनी ने भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल आर हरि कुमार से मुलाकात की और आतंकवाद एवं समुद्री डकैतों से निपटने में सहयोग के तरीकों पर चर्चा की। अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 12 नवंबर कोमोरोस के तटरक्षक बल के कमांडर मोउदजिब रहमाने अदैनी ने भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल आर हरि कुमार से मुलाकात की और आतंकवाद एवं समुद्री डकैतों से निपटने में सहयोग के तरीकों पर चर्चा की। अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि वाइस एडमिरल कुमार को अगला नौसेना प्रमुख नामित किया गया है।

नौसेना द्वारा जारी बयान में कहा गया कि बृहस्पतिवार को हुई मुलाकात के दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने आपसी हित के विभिन्न मुद्दों, जैसे द्विपक्षीय सहयोग स्थापित करने, प्रशिक्षण, नौसेना और समु्द्री अवसंरचना का विकास, आतंकवाद और समुद्री डकैती से निपटने में सहयोग पर चर्चा की।

कोमोरोस के कमांडर मुंबई पहुंचने से पहले भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव के तीसरे संस्करण में शामिल हुए थे।

नौसेना ने कहा कि हिंद महासागर के दोनों अहम देशों के बीच इलाके के समुद्री कारोबार की रक्षा के लिए समुद्री सहयोग अहम है।

गौरतलब है कि वाइस एडमिरल कुमार 30 नवंबर को भारतीय नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\