COVID-19: राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में प्रवेश के लिए यात्रियों को करना पड़ा 50 मिनट से अधिक इंतजार

कोविड-19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी के अलावा अन्य सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने के परिणामस्वरूप दिल्ली के व्यस्त मेट्रो स्टेशन राजीव चौक में प्रवेश करने के लिए सोमवार को यात्रियों को 50 मिनट से अधिक का इंतजार करना पड़ा और यह सिलसिला करी पांच घंटे तक जारी रहा.

मेट्रो सेवा (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 13 जुलाई : कोविड-19 (COVID-19) के मद्देनजर सामाजिक दूरी के अलावा अन्य सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने के परिणामस्वरूप दिल्ली के व्यस्त मेट्रो स्टेशन राजीव चौक में प्रवेश करने के लिए सोमवार को यात्रियों को 50 मिनट से अधिक का इंतजार करना पड़ा और यह सिलसिला करी पांच घंटे तक जारी रहा. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) ने यह जानकारी दी. राजीव चौक मेट्रो स्टेशन राष्ट्रीय राजधानी का दिल माने जाने वाले कनॉट प्लेस इलाके में स्थित है और दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन नेटवर्क पर है.

डीएमआरसी ने मेट्रो स्टेशन के बाहर लोगों की लंबी कतारों का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, '' व्यस्ततम समय में राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने के लिए लोगों को औसतन 50 मिनट का इंतजार करना पड़ रहा है. भीड़ में कमी आने पर इस बारे में सूचना दी जाएगी.' मौजूदा दिशा-निर्देशों के मुताबिक मेट्रो ट्रेन में यात्रियों को एक सीट छोड़कर बैठने की इजाजत है और ट्रेन के भीतर खड़े होने की मनाही है. यह भी पढ़ें : Delhi: बीती रात छावला इलाके में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और बदमाश के बीच हुआ मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

यद्यपि डीएमआरसी की ओर से अधिकतम संख्या में ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, इसके बावजूद यात्रियों को स्टेशनों के बाहर लंबा इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. डीएमआरसी ने करीब पांच घंटे बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने का समय सामान्य होने की जानकारी दी. गौरतलब है कि 29 जून को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर यात्रियों को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट