विदेश की खबरें | कोविड-19 महामारी के दौरान जन्मे बच्चों में देरी से विकसित हुई बातचीत करने की क्षमता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डबलिन (आयरलैंड), आठ जुलाई (द कन्वरसेशन) हम सभी के लिए दुनिया तब पूरी तरह से बदल गई थी जब हम 2020 में अचानक कोविड-19 जैसी एक महामारी के चंगुल में फंस गए थे। जब तक इसका टीका विकसित नहीं हो गया, तब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कई बार हमें लॉकडाउन का भी सामना करना पड़ा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

डबलिन (आयरलैंड), आठ जुलाई (द कन्वरसेशन) हम सभी के लिए दुनिया तब पूरी तरह से बदल गई थी जब हम 2020 में अचानक कोविड-19 जैसी एक महामारी के चंगुल में फंस गए थे। जब तक इसका टीका विकसित नहीं हो गया, तब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कई बार हमें लॉकडाउन का भी सामना करना पड़ा।

हममें से अधिकतर लोग जानते थे कि वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करने वाला टीका हमारे महामारी के बाद के जीवन की कुंजी होगी। लेकिन, हममें से उन लोगों का क्या जो कोविड-19 से पहले दुनिया के बारे में कुछ नहीं जानते थे?

हमारा शोध समूह यह समझना चाहता था कि कोविड-19 महामारी के दौरान पैदा हुए शिशुओं का जीवन कैसा रहा, और उनके सामान्य स्वास्थ्य और विकास के लिए इसका क्या अर्थ हो सकता है।

हमारे नवीनतम शोधपत्र में, हमने पाया कि दो साल की उम्र तक, बातचीत एवं संवाद करने की क्षमता के महत्वपूर्ण अपवाद को छोड़कर, महामारी के दौरान जन्मे बच्चे व्यवहार और विकास में महामारी से पहले पैदा हुए बच्चों के समान ही थे।

हमने मार्च और मई 2020 के बीच महामारी के पहले तीन महीनों में आयरलैंड में पैदा हुए शिशुओं के परिवारों से बातचीत की। कुल 354 परिवार और उनके छह माह, 12 माह और 24 महीने की उम्र वाले बच्चे हमसे मिलने आए।

इनमें से कुछ परिवार ऐसे भी थे, जो पहली बार अपने बच्चों को लेकर घर से बाहर गए थे।

हम अपने अनुभवी बाल चिकित्सा कर्मचारियों के प्रति कुछ बच्चों की सावधानी से आश्चर्यचकित रह गए, ऐसे बच्चों के माता-पिता कहते थे कि उनके बच्चे घर से ज्यादा बाहर नहीं गए हैं।

हमने बच्चों के माता-पिता से उनके जीवन और विकास के बारे में कई सवाल किए।

आमतौर पर, इस तरह के अध्ययन में, बच्चों की तुलना एक ही समय में पैदा हुए उन बच्चों से की जाती है, जिनमें ऐसी परेशानियां नहीं हैं।

महामारी के दौरान दुनिया के कई हिस्सों में लॉकडाउन लगा हुआ था, इसलिए हमने एक और अध्ययन किया। हमने आयरलैंड में लॉकडाउन के दौरान जन्मे बच्चों की तुलना महामारी से पहले पैदा हुए बच्चों के एक समान समूह से की।

यह हमारे अध्ययन की एक सीमा है, लेकिन एक ही समय में बच्चों का कोई तुलनीय समूह उपलब्ध नहीं था।

सामाजिक जीवन और विकास------------

हमने पाया कि लॉकडाउन के दौरान जन्मे बच्चों का सामाजिक दायरा बेहद सीमित था, कोविड-19 के कारण उनकी गतिविधियां बहुत कम थीं और वे अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाते थे।

ऐसे बच्चे अपने जन्म के छह महीने की अवधि के दौरान बहुत कम परिजनों और पारिवारिक मित्रों से मिल सके। इनमें प्रत्येक चार में से एक बच्चा अपने पहले जन्मदिन तक अपनी उम्र के दूसरे किसी बच्चे से नहीं मिला था।

हमने इन बच्चों के माता-पिता से यह भी पूछा कि महामारी के दौरान बच्चे का पालन-पोषण करना कैसा लगता है। इन सवालों के जवाब में 'अकेलापन', 'अलगाव' और 'चुनौतीपूर्ण' जैसे शब्द बार-बार सामने आए। कुछ सकारात्मक विषय भी सामने आए, जिनमें नवजात शिशु के साथ माता-पिता का जुड़ाव और लॉकडाउन संबंधी प्रतिबंधों के कारण अधिक पारिवारिक समय शामिल है।

हमने महामारी के दौरान पैदा हुए बच्चों के विकास के 10 महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की। इन बच्चों में कुछ ही बच्चे अपना शब्द बोल सके, इसकी तुलना में थोड़े अधिक बच्चे घुटनों के बल चल पा रहे थे।

हम क्या कर सकते हैं?

अन्य देशों के शोध समूहों ने यह भी दिखाया है कि महामारी से कुछ समय पहले या उसके दौरान पैदा हुए बच्चों के विकास की दर थोड़ी कम थी।

अब, महामारी के कारण लागू किए गए प्रतिबंध पूरी तरह से हटा लिए गए हैं, इसलिए महामारी के दौरान पैदा हुए सभी बच्चों के लिए अब इस बाहरी दुनिया के बारे में जानना वास्तव में महत्वपूर्ण है।

परिवारों को अपने बच्चों को अधिक लोगों के सामने लाने के लिए रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलना चाहिए, और बच्चों को अन्य बच्चों के साथ खेलने के अवसर प्रदान किए जाने चाहिए।

हम यह भी जानते हैं कि बच्चों से बात करना और छोटे बच्चों को पढ़ना अत्यधिक फायदेमंद है।

सभी बच्चों की विकासात्मक जांच होनी चाहिए, जो अक्सर राष्ट्रीय कार्यक्रमों द्वारा प्रदान की जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now