देश की खबरें | मोहल्ला बसों के मार्गों पर समिति की रिपोर्ट दो महीने में सौंपी जाएगी : अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में 'मोहल्ला' बसों के मार्गों (रूट) का अध्ययन करने के लिए गठित की गई समिति को अपनी रिपोर्ट सौंपने में कम से कम दो महीने लगेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 23 जून दिल्ली में 'मोहल्ला' बसों के मार्गों (रूट) का अध्ययन करने के लिए गठित की गई समिति को अपनी रिपोर्ट सौंपने में कम से कम दो महीने लगेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने उन मार्गों के लिए 2,000 से अधिक फीडर बसें खरीदने की योजना बनाई है, जहां 12-मीटर लंबी बस परिचालित नहीं की जा सकती।
नयी बस योजना के मार्ग और परिचालन विशेषताओं को तय करने के लिए मई में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत द्वारा एक तकनीकी समिति का गठन किया गया था।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, समिति अभी डेटा एकत्र कर रही है जिसके आधार पर बस सेवा के लिए मार्ग निर्धारित किया जाएगा।
दिल्ली के परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ‘‘हमने इस योजना पर जनता से सुझाव प्राप्त करने के लिए एक ई-मेल आईडी जारी की है। सुझाव प्राप्त हो रहे हैं और हमें महीने के अंत तक और सुझाव मिलने की उम्मीद है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वहीं दूसरी ओर, हमने 23 दलों को संभावित मार्गों के लिए लोगों की प्रतिक्रिया और सुझाव जानने के वास्ते जमीनी स्तर पर तैनात किया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)