जरुरी जानकारी | भारत के साथ मजबूत आर्थिक संबंधों को लेकर प्रतिबद्ध: ब्रिटिश निवेश मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के निवेश मंत्री लॉर्ड गेरी ग्रिमस्टोन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ आर्थिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिये प्रतिबद्ध है।

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल ब्रिटेन के निवेश मंत्री लॉर्ड गेरी ग्रिमस्टोन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ आर्थिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिये प्रतिबद्ध है।

उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों ने कोविड-19 महामारी के दौरान एक-दूसरे का समर्थन किया है।

ग्रिमस्टोन ने डिजिटल तरीके से जारी एक रिपोर्ट के दौरान कहा, ‘‘हम सही मायने में भारत के साथ आर्थिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिये प्रतिबद्ध हैं और मुझे पता है कि हमारे भारतीय मित्र भी यही चाहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय निवेशकों के लिये ब्रिटेन शीर्ष गंतव्यों में से एक बना हुआ है।

मंत्री ने यह भी कहा, ‘‘मुझे भरोसा है... कि हम उस रास्ते पर हो सकते हैं, जो दोनों देशों के मुक्त व्यापार समझौते पर जाकर समाप्त होगा।’’

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की भारत यात्रा टल गयी है ‘‘लेकिन मैं जानता हूं कि जल्दी ही दोनों पक्षों के बीच ‘ऑनलाइन’ कुछ बातचीत होगी और उनकी यात्रा की योजना इस साल के आखिर के लिये फिर से बनायी जाएगी।’’

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कोविड-19 स्थिति के कारण अगले सप्ताह अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी।

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2019-20 में 15.45 अरब डॉलर रहा जो 2018-19 में 16.87 अरब डॉलर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट