जरुरी जानकारी | वाणिज्यिक वाहन उद्योग इस साल अच्छा प्रदर्शन करेगा: टाटा मोटर्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्यिक वाहन उद्योग में दो साल की मंदी के बाद चालू वित्त वर्ष के दौरान अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। टाटा मोटर्स ने सोमवार को यह अनुमान जताते हुए कहा कि वाणिज्यिक वाहन उद्योग के सभी खंड़ों में मांग तेज है।

मुंबई, पांच सितंबर वाणिज्यिक वाहन उद्योग में दो साल की मंदी के बाद चालू वित्त वर्ष के दौरान अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। टाटा मोटर्स ने सोमवार को यह अनुमान जताते हुए कहा कि वाणिज्यिक वाहन उद्योग के सभी खंड़ों में मांग तेज है।

टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने यहां ट्रकों की एक श्रृंखला की पेशकश के मौके पर कहा कि खपत में भी लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इस कारण अच्छी मांग की स्थिति बन रही है।

कंपनी ने देश के पहले सीएनजी चालित मध्यम और भारी वाणिज्यिक ट्रकों की श्रृंखला पेश की। इसके साथ ही उन्नत मध्यवर्ती और हल्के वाणिज्यिक वाहन टिपर और ट्रकों की एक नई श्रृंखला भी बाजार में उतारी।

इसके अलावा टाटा मोटर्स ने प्राइमा, सिग्ना और अल्ट्रा ट्रकों की अपनी श्रृंखला में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) और नई सुविधाओं को भी पेश किया।

इस मौके पर वाघ ने कहा कि वाणिज्यिक वाहन उद्योग में दो साल की मंदी के बाद वित्त वित्त वर्ष 2021-22 में 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘वाणिज्यिक वाहन उद्योग अब बढ़त की ओर है। विभिन्न संकेतक जैसे वाहन उपयोगिता दर या मालभाड़ा या यहां तक ​​कि ट्रांसपोर्टर विश्वास सूचकांक, बहुत अच्छी स्थिति में हैं।’’

उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के लिए सरकार का जोर टिपर ट्रकों की अच्छी मांग पैदा कर रहा है। बस खंड में भी अच्छी मांग देखने को मिल रही है।

वाघ ने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मध्यवर्ती और हल्के छोटे वाणिज्यिक वाहनों में भी अच्छी शुरुआत हुई है। यात्रा खंड में भी ऐसे रुझान देखने को मिल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुल मिलाकर वाणिज्यिक वाहन के सभी खंडों में अच्छी वृद्धि है। मैं बहुत आशावादी हूं कि वाणिज्यिक वाहन उद्योग इस साल अच्छा प्रदर्शन करेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana: तेलंगाना में बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ेंगी, वेतन में 10% कटौती की तैयारी में रेवंत रेड्डी सरकार

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\