देश की खबरें | हास्य कलाकार भारती सिंह, उनके पति को मादक पदार्थ मामले में जमानत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक अदालत ने मादक पदार्थ जब्ती मामले में गिरफ्तार हास्य कलाकार भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को सोमवार को जमानत दे दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 23 नवंबर मुंबई की एक अदालत ने मादक पदार्थ जब्ती मामले में गिरफ्तार हास्य कलाकार भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को सोमवार को जमानत दे दी ।

मजिस्ट्रेट ने दोनों को 15,000-15,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी।

यह भी पढ़े | यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का तंज, कहा- कांग्रेस के डूबते जहाज़ की जिन-जिन लोगों ने सवारी की है, उनका हश्र बहुत बुरा हुआ.

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने उपनगर अंधेरी में दंपति के घर से गांजा की जब्ती के बाद सिंह को शनिवार को गिरफ्तार किया था जबकि उनके पति को रविवार सुबह हिरासत में लिया गया।

रविवार को उन्हें मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश में बीजेपी ने शुरू की 2023 विधानसभा चुनाव की तयारी, बनेगी नई कार्यसमिति, नए चेहरों को मिलेगी तरजीह.

इसके बाद दोनों ने अपने वकील अयाज खान के जरिए जमानत याचिकाएं दाखिल की थीं, जिसपर सोमवार को सुनवाई हुई ।

एनसीबी ने दंपति के आवास और कार्यालय पर छापे के दौरान 86.5 ग्राम गांजा की जब्ती की थी। मादक पदार्थ रोकथाम संबंधी एनडीपीएस कानून के तहत इसे ‘कम मात्रा’ माना गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now