खेल की खबरें | दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार से जमीन पर आए: वुड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज मार्क वुड का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार से इंग्लैंड की टीम जमीन पर आ गई है क्योंकि यह दर्शाता है कि टीम को अब भी काफी काम करना है। उन्होंने हालांकि उम्मीद जताई कि टीम मौजूदा टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में वापसी करेगी।

शारजाह, सात नवंबर तेज गेंदबाज मार्क वुड का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार से इंग्लैंड की टीम जमीन पर आ गई है क्योंकि यह दर्शाता है कि टीम को अब भी काफी काम करना है। उन्होंने हालांकि उम्मीद जताई कि टीम मौजूदा टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में वापसी करेगी।

इंग्लैंड की टीम ने टूर्नामेंट में लगातार चार मुकाबले जीते थे लेकिन शनिवार को यहां अंतिम ग्रुप मैच में उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 रन से हार झेलनी पड़ी।

वुड ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘यह निराशाजनक है कि हम मैच हार गए, इसके साथ ही हम जमीन पर आ गए। इससे हमारे पैर जमीन पर रहेंगे और हमें पता है कि हमें कुछ चीजों पर काम करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप कभी हारना नहीं चाहते। हम हारने के आदी नहीं हैं और सामान्यत: जब हम हारते हैं तो अच्छी वापसी करते हैं। मुझे लगता है कि यह सिर्फ एक सबक है कि हमें काफी काम करना है।’’

दक्षिण अफ्रीका ने रेसी वान डेर डुसेन (नाबाद 94) और ऐडन मार्कराम (नाबाद 52) की पारियों की बदौलत दो विकेट पर 189 रन बनाने के बाद इंग्लैंड को आठ विकेट पर 179 रन पर रोककर जीत दर्ज की।

वुड ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका काफी अच्छा खेला। उन्होंने सिर्फ दो विकेट गंवाए और हमें इसके आदी नहीं थे। हमें पावर प्ले में विकेट लेने की आदत है और हम वहां से मैच को नियंत्रित करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें ट्रेनिंग के दौरान चीजों पर काम करने की जरूरत है और अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। वापसी करना अच्छा होता है लेकिन जब आप जीत दर्ज करते हैं तो बेहतर होता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\