विदेश की खबरें | कोलंबिया: बोगोटा में रैली के दौरान सीनेटर को गोली मारी, घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देश के ऊपरी सदन सीनेट के सदस्य उरीबे अगले साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के संभावित प्रत्याशी हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

देश के ऊपरी सदन सीनेट के सदस्य उरीबे अगले साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के संभावित प्रत्याशी हैं।

उनकी पार्टी ‘डेमोक्रेटिक सेंटर’ ने एक बयान जारी कर इस घटना को ‘‘हिंसा का अस्वीकार्य कृत्य’’ बताया।

उनकी पार्टी ने बताया कि यह घटना फोंटिबोन के एक पार्क में हुई जब हथियारबंद हमलावरों ने सांसद को पीछे से गोली मार दी।

सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में खून से लथपथ उरीबे को कई लोगों द्वारा पकड़े देखा जा सकता है। संभवत: उनके सिर पर चोट आई है।

अभी तक सीनेटर की हालत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

बोगोटा के मेयर कार्लोस गैलन ने ‘एक्स’ पर ‘पोस्ट’ साझा कर बताया कि संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया गया है लेकिन संघीय सरकार ने कहा कि इस हमले के जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए इनाम घोषित किया गया है।

उरीबे एक दक्षिणपंथी सीनेटर हैं और उनकी मां एक पत्रकार थीं। उनकी मां की एक आपराधिक गिरोह ने अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी।

उरीबे को मई 2026 में होने वाले कोलंबिया के राष्ट्रपति पद के चुनाव का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट