देश की खबरें | ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक के बीच हुई टक्कर, दो व्यक्तियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहराइच जिले के फखरपुर क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक के बीच हुई टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बहराइच (उप्र), 31 दिसम्बर बहराइच जिले के फखरपुर क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक के बीच हुई टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी।

फखरपुर थाना प्रभारी एस.पी. त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात कैसरगंज थाना क्षेत्र स्थित अतरौलिया गांव से एक ट्रैक्टर ट्रॉली गन्ना लादकर पारले चीनी मिल जा रही थी। रास्ते में फखरपुर थाना क्षेत्र के खलीफतपुर के पास एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्राली पलट गयी और उसके नीचे दब जाने से चालक माधव राज यादव (45) एवं एक अन्य सवार रामकुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना के कारण रात में थोड़े समय के लिए राजमार्ग पर आवागमन अवरूद्ध हुआ।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू