देश की खबरें | कॉलेजियम ने उड़ीसा और जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के तबादले की अनुशंसा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) उदय उमेश ललित की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों के तीन न्यायाधीशों- न्यायमूर्ति जसवंत सिंह, न्यायमूर्ति पी.बी. वराले और न्यायमूर्ति अली मोहम्मद मगरे को क्रमश: उड़ीसा, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों (सीजे) के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की है।

नयी दिल्ली, 30 सितंबर भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) उदय उमेश ललित की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों के तीन न्यायाधीशों- न्यायमूर्ति जसवंत सिंह, न्यायमूर्ति पी.बी. वराले और न्यायमूर्ति अली मोहम्मद मगरे को क्रमश: उड़ीसा, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों (सीजे) के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की है।

कॉलेजियम ने उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एस. मुरलीधर और जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्तल का तबादला कर उन्हें क्रमशः मद्रास उच्च न्यायालय और राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा की है।

कॉलेजियम में न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल भी शामिल हैं।

इनके अलावा, कॉलेजियम ने 30 सितंबर को शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर तीन उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के स्थानांतरण के संबंध में अपने अलग-अलग बयान अपलोड किए हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 28 सितंबर, 2022 को अपनी बैठक में, उल्लेखित न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की है।’’

मूल रूप से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जसवंत सिंह को उड़ीसा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनने की सिफारिश की गई है।

बंबई उच्च न्यायालय से मूल तौर पर सम्बद्ध न्यायमूर्ति पी बी वराले को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाये जाने की सिफारिश की गयी है। केंद्र सरकार यदि कॉलेजियम की सिफारिश मंजूर कर लेती है तो न्यायमूर्ति अली मोहम्मद मगरे जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे।

उड़ीसा उच्च न्यायालय मूल कैडर वाले न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय से झारखंड उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन को केरल उच्च न्यायालय से बंबई उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने सिफारिश की गई है।

कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह को झारखंड से त्रिपुरा उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है।

गत 28 सितंबर को हुई बैठक में सभी फैसले लिये गए।

इससे पहले, शीर्ष अदालत कॉलेजियम ने हाल ही में बम्बई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट