देश की खबरें | दिल्ली में इस मौसम की सबसे सर्द सुबह, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता शनिवार को भी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि इस मौसम की सबसे सर्द सुबह रही।

नयी दिल्ली, 19 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता शनिवार को भी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि इस मौसम की सबसे सर्द सुबह रही।

दिल्ली की समग्र वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि वाणु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 280 दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में भी मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 53 फीसदी से 83 फीसदी के बीच रही।

मौसम विभाग ने रविवार को कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर