देश की खबरें | राजस्थान को कपकपाएंगी हिमालय से आने वाली सर्द हवाएं, शीतलहर की चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने शुक्रवार से राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर चलने का अनुमान व्यक्त किया है। उत्तरी सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।

जयपुर, 16 दिसंबर मौसम विभाग ने शुक्रवार से राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर चलने का अनुमान व्यक्त किया है। उत्तरी सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।

इस बीच राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में सर्दी का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में हनुमानगढ़ के संगरिया में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य के नागौर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस , चुरू में 4.6 डिग्री, गंगानगर में 4.9 डिग्री, फतेहपुर में 5.2 डिग्री, बीकानेर में 6.0 डिग्री, जैसलमेर में 6.4 डिग्री व पिलानी में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं राजधानी जयपुर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस दौरान राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 20.6 से 25.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार कम तीव्रता के पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बृहस्पतिवार को बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि, बारिश की संभावना काफी कम है। वहीं शुक्रवार को एक बार पुनः हिमालय की तरफ से आने वाली ठंडी उत्तरी हवाओं का प्रभाव राज्य में शुरू होगा, इससे 17 से 20 दिसंबर के दौरान बीकानेर, जयपुर संभाग व आसपास के जिलों में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं एशियाई खेल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Toss Winner Prediction: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में कौन बनेगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Key Players To Watch Out: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें