देश की खबरें | कश्मीर में ठंड का प्रकोप बढ़ा, तापमान में आई और गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई जिससे घाटी में सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया है। इसकी वजह से प्रसिद्ध डल झील के साथ-साथ कई इलाकों में पानी के स्रोत जम गए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 16 जनवरी कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई जिससे घाटी में सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया है। इसकी वजह से प्रसिद्ध डल झील के साथ-साथ कई इलाकों में पानी के स्रोत जम गए हैं।

श्रीनगर सहित घाटी के कई इलाकों में शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता घट गई।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि गत रात न्यूनतम तापमान में और गिरावट एवं उसके शून्य से भी कई डिग्री सेल्सियस नीचे चले जाने से शीत लहर का प्रकोप और बढ़ गया है।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 नीचे दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री से अधिक नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जो वर्ष 1991 के बाद सबसे कम तापमान है।

हाड़ कंपाने वाली सर्दी की वजह से डल झील की सतह जम गई है और अधिकारियों ने लोगों के लिए उसपर नहीं चलने को लेकर परामर्श जारी किया है।

लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और नदी पुलिस जम चुके जलाश्य के आसपास गश्त लगा रहे हैं।

कड़ाके की सर्दी की वजह से केंद्र शासित प्रदेश के कई अन्य जलाश्य भी जम गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि कश्मीर में मौसम शुष्क बना हुआ है और शनिवार की सुबह श्रीनगर सहित घाटी के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, बाद में कोहरा छट गया।

तापमान शून्य से नीचे जाने की वजह से पानी की आपूर्ति करने वाली पाइपों में पानी जम गया है जिससे जलापूर्ति में परेशानी आ रही है।

घाटी के कई इलाकों में सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमी हुई है जिससे वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है।

गौरतलब है कि कश्मीर इस समय ‘चिल्लई कलां’ के दौर से गुजर रहा है। यह 40 दिनों की अवधि होती है जब घाटी में कड़ाके की सर्दी पड़ती है। यह अवधि 21 दिसंबर को शुरू हुई और 31 जनवरी तक जारी रहेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड