देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में शीत लहर जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा शुक्रवार तड़के शीत लहर की चपेट में रहे और घने कोहरे के कारण दृश्यता बाधित हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, पांच जनवरी पंजाब और हरियाणा शुक्रवार तड़के शीत लहर की चपेट में रहे और घने कोहरे के कारण दृश्यता बाधित हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के फतेहाबाद और पंजाब के गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.3 डिग्री सेल्सियस और 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करनाल, हिसार, भिवानी और सिरसा में भी रात में कड़ाके की ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.3 डिग्री सेल्सियस, 7.5 डिग्री सेल्सियस, 6.8 डिग्री सेल्सियस और 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर और लुधियाना में न्यूनतम तापमान समान रूप से 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटियाला में भी ठंड की स्थिति रही, जहां न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पठानकोट, बठिंडा और फरीदकोट में भी कड़ाके की ठंड पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.8 डिग्री सेल्सियस, छह डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी कड़ाके की ठंड पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त