देश की खबरें | राजस्थान के कई स्थानों पर सर्दी बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अनेक स्थानों पर सर्दी बरकरार है और बीते चौबीस घंटे में कुछ स्थानों पर पारा तीन से चार डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 26 जनवरी राजस्थान के अनेक स्थानों पर सर्दी बरकरार है और बीते चौबीस घंटे में कुछ स्थानों पर पारा तीन से चार डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान सीकर में 3.5 डिग्री, चूरू में 3.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 4.6 डिग्री, पिलानी में पांच डिग्री, चित्तौड़गढ़ व अलवर में 5.1 डिग्री, डबोक में 5.7 डिगी, वनस्थली व बीकानेर में 6.2 डिग्री, कोटा में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य में मौसम आम तौर पर शुष्क रहा।

विभाग के मुताबिक, जयपुर में इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 24.8 डिग्री व आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क व सामान्य रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विशेषज्ञों ने राजस्थान में अगले तीन दिनों तक कड़ाके की सर्दी का अनुमान जताया है।

राजस्थान के सभी शहरों में शनिवार को दिनभर आसमान साफ रहा।

सर्द हवाएं चलने से जयपुर, सीकर, कोटा, उदयपुर, बारां, सिरोही, हनुमानगढ़, अलवर में दिन में भी ठंडक रही।

विभाग के अनुसार, जयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 21.5, अलवर में 22, उदयपुर में 22.4, बारां में 22.6, हनुमानगढ़ में 23.7, सिरोही में 19.9 और कोटा में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री जैसलमेर में अधिकतम तापमान 25.5, जोधपुर, बीकानेर में 25.8, बाड़मेर में 27.4, अजमेर में 24.9, डूंगरपुर में 26.3 और जालोर में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान