जरुरी जानकारी | कॉफी निर्यात वर्ष 2022 में करीब दो प्रतिशत बढ़कर चार लाख टन पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का कॉफी निर्यात वर्ष 2022 में 1.66 प्रतिशत बढ़कर चार लाख टन हो गया। कॉफी बोर्ड ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो जनवरी देश का कॉफी निर्यात वर्ष 2022 में 1.66 प्रतिशत बढ़कर चार लाख टन हो गया। कॉफी बोर्ड ने यह जानकारी दी।

भारत कॉफी का एशिया का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक देश है। वर्ष 2021 में यह निर्यात 3.93 लाख टन रहा था।

मूल्य के लिहाज से कॉफी का निर्यात पिछले साल के 6,984.67 करोड़ रुपये के मुकाबले वर्ष 2022 में बढ़कर 8,762.47 करोड़ रुपये का हो गया।

भारत इंस्टेंट कॉफी यानी तैयार कॉफी पाउडर के अलावा रोबस्टा और अरेबिका दोनों किस्मों का निर्यात करता है।

बोर्ड के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, रोबस्टा कॉफी का निर्यात पिछले वर्ष के 2,20,997 टन से मामूली रूप से घटकर वर्ष 2022 में 2,20,974 टन रह गया।

इसी तरह, अरेबिका कॉफी किस्म का निर्यात भी 50,292 टन से 11.43 प्रतिशत घटकर 44,542 टन रह गया।

हालांकि, इंस्टेंट कॉफी का निर्यात वर्ष 2022 में 16.73 प्रतिशत बढ़कर 35,810 टन हो गया, जो पिछले वर्ष 29,819 टन था।

आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 2022 में लगभग 99,513 टन कॉफी का पुन: निर्यात किया गया था, जो पिछले वर्ष के 92,235 टन से अधिक था।

इटली, जर्मनी और रूस भारतीय कॉफी के प्रमुख निर्यात गंतव्य हैं।

फसल वर्ष 2022-23 (अक्टूबर-सितंबर) में कॉफी उत्पादन 3,93,400 टन रहने का अनुमान है, जबकि पिछले साल 3,42,000 टन का उत्पादन हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ