खेल की खबरें | कोको गॉफ करियर के सर्वश्रेष्ठ 13वें स्थान पर, नडाल चौथे स्थान पर पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहली बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंची फ्लोरिडा में रहने वाली 18 साल की गॉफ को 10 स्थान का फायदा हुआ है। उन्हें शनिवार को फाइनल में स्वियातेक ने 6-1, 6-3 से हराया था।

पहली बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंची फ्लोरिडा में रहने वाली 18 साल की गॉफ को 10 स्थान का फायदा हुआ है। उन्हें शनिवार को फाइनल में स्वियातेक ने 6-1, 6-3 से हराया था।

गॉफ इससे पहले कभी किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई थी। वह रोलां गैरो पर एकल और युगल दोनों के फाइनल में पहुंची लेकिन हार गईं।

उनकी युगल जोड़ीदार जेसिका पेगुला ने भी पहली बार एकल वर्ग के शीर्ष 10 में जगह बनाई। फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में पहुंची जेसिका 11वें से आठवें सथान पर पहुंच गई हैं। जेसिका को भी स्वियातेक ने ही हराया था और वह लगातार 35 मुकाबले जीत चुकी हैं।

पिछले साल फ्रेंच ओपन एकल और युगल खिताब जीतने वाली बारबरा क्रेसिकोवा पेशेवर युग में रोलां गैरो पर ट्रॉफी जीतने के बाद अगले टूर्नामेंट के पहले दौर में हारने वाली सिर्फ तीसरी महिला खिलाड़ी बनीं। वह नवीनतम रैंकिंग में दूसरे से 14वें स्थान पर खिसक गई हैं।

इस बार फ्रेंच ओपन का रैंकिंग पर असर अधिक समय तक रहेगा क्योंकि डब्ल्यूटीए और एटीपी दोनों पेशेवर टूर ने घोषणा की है कि वे 27 जून से शुरू हो रहे विंबलडन के अंक नहीं देंगे।

आल इंग्लैंड क्लब ने यूक्रेन पर हमले के कारण रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को प्रतिबंधित करने का फैसला किया है जिसके बाद दोनों टूर ने यह कदम उठाया।

पूर्व नंबर एक पुरुष खिलाड़ी रफेल नडाल रविवार को 14वां फ्रेंच ओपन और करियर का 22 वां ग्रैंडस्लैम जीतने की बदौलत एक स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

सर्बिया के नोवाक जोकोविच शीर्ष पर बने हुए हैं।

क्वार्टर फाइनल में जोकोविच को हराने वाले नडाल ने फाइनल में कास्पर रूड को 6-3, 6-3, 6-0 से शिकस्त दी।

पहली बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में खेलने वाले रूड आठवें से करियर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\