जरुरी जानकारी | बिजली क्षेत्र की मजबूत मांग के बीच अप्रैल में कोयले का उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के कई हिस्सों में बिजली संकट के बीच अप्रैल में देश का कोयला उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़कर 6.61 करोड़ टन हो गया। उल्लेखनीय है कि हाल के समय में ताप बिजली संयंत्रों की कोयले की मांग भी बढ़ी है।

नयी दिल्ली, तीन मई देश के कई हिस्सों में बिजली संकट के बीच अप्रैल में देश का कोयला उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़कर 6.61 करोड़ टन हो गया। उल्लेखनीय है कि हाल के समय में ताप बिजली संयंत्रों की कोयले की मांग भी बढ़ी है।

अप्रैल, 2021 में कुल कोयला उत्पादन 5.16 करोड़ टन रहा था।

कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अप्रैल, 2022 के दौरान भारत का कुल कोयला उत्पादन 661.54 लाख टन था।’’

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और उसकी अनुषंगी कंपनियों ने पिछले महीने 5.34 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया, जबकि सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) द्वारा 53 लाख टन और खुद के इस्तेमाल वाली (कैप्टिव) खानों द्वारा 73 लाख टन कोयला उत्पादन किया गया।

कोयला मंत्रालय के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, जहां महीने के दौरान कोयला क्षेत्र का कुल उठाव 7.08 करोड़ टन था, वहीं बिजली क्षेत्र का उठाव अप्रैल में 6.17 करोड़ टन तक पहुंच गया। वहीं, अकेले कोल इंडिया से बिजली क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति 4.97 करोड़ टन रही।

बिजली उत्पादन संयंत्रों से शुष्क ईंधन की ऊंची मांग के मद्देनजर सीआईएल द्वारा बिजली क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति पिछले महीने में वार्षिक आधार पर 15.6 प्रतिशत अधिक थी।

कोयला मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि वह आने वाले महीनों में विशेष रूप से बिजली संयंत्रों के लिए कोयले की आपूर्ति बढ़ाएगा।

कोल इंडिया का घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान है।

सरकार ने पहले कहा था कि मौजूदा बिजली संकट मुख्य रूप से विभिन्न ईंधन स्रोतों से बिजली उत्पादन में तेज गिरावट के कारण है, न कि घरेलू कोयले की अनुपलब्धता के कारण।

कोयला सचिव ए के जैन ने बिजली संयंत्रों में कम कोयले के स्टॉक की स्थिति के लिए कई कारकों को जिम्मेदार ठहराया था।

उन्होंने कहा था कि कोविड-19 के बाद के दौर में अर्थव्यवस्था में तेजी लौटने के कारण बिजली की मांग बढ़ी है और गर्मियां जल्दी शुरू हो गई हैं। इसके अलावा गैस और आयातित कोयले के दाम में बढ़ोतरी तथा तटीय ताप बिजलीघरों का उत्पादन घटने की वजह से भी बिजली संकट की स्थिति बनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू