कोयला मंत्री ने बिजली, पर्यावरण मंत्रियों से मुलाकात की, ईंधन उपलब्धता बढ़ाने के उपायों पर चर्चा

यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब एक तरफ देश में कोयला भंडार कहीं अधिक है जबकि दूसरी तरफ ‘लॉकडाउन’ (कोरोना को लेकर आवागमन की पाबंदियों) के कारण बिजली मांग घट रही है।

जमात

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने सोमवार को बिजली और पर्यावण मंत्रियों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने बिजली संयंत्रों के लिये पर्यावरण अनुकूल माहौल में ईंधन उपलब्धता बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब एक तरफ देश में कोयला भंडार कहीं अधिक है जबकि दूसरी तरफ ‘लॉकडाउन’ (कोरोना को लेकर आवागमन की पाबंदियों) के कारण बिजली मांग घट रही है।

जोशी ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘प्रकाश जावड़ेकर और आर के सिंह से मुलाकात की और पर्यावरण अनुकूल तरीके से बिजली उत्पादन के लिये घरेलू कोयला की उपलब्धता बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। जल्दी ही नीतिगत पहल की जाएगी।’’

कोयला मंत्री ने हाल ही में राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर ईंधन का आयात नहीं करने और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया से कोयला लेने का आग्रह किया।

देश में कोयला आयात 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2019-20 में 3.2 प्रतिशत बढ़कर 24.297 करोड़ टन रहा।

देशव्यापी बंद से प्रभावित कोयले की मांग में तेजी लाने के इरादे से सरकार ने उन ग्राहकों के लिये ईंधन आपूर्ति बढ़ाने जैसे उपाय किये हैं जिन्होंने कोयले की व्यवस्था को लेकर समझौता कर रखा है।

देश में घरेलू कोयला उत्पादन का 80 प्रतिशत कोल इंडिया से आता है।

कंपनी का 2019-20 में कुल उत्पादन 60.124 करोड़ टन रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\