जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का अप्रैल-जून तिमाही में उत्पादन रिकॉर्ड 16 करोड़ टन पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया का अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कोयला उत्पादन सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 15.98 करोड़ टन रहा।

नयी दिल्ली, एक जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया का अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कोयला उत्पादन सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 15.98 करोड़ टन रहा।

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पिछले वर्ष की समान तिमाही में उसने 12.4 करोड़ टन कोयला उत्पादन किया था।

कंपनी ने कहा, ‘‘सीआईएल का 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में उत्पादन 29 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर रहा। कंपनी ने 15.98 करोड़ टन कोयला उत्पादन किया जो 2021-22 की समान तिमाही के 12.4 करोड़ टन उत्पादन से 3.58 करोड़ टन अधिक है। कोल इंडिया की सभी कोयला इकाइयों के उत्पादन में वृद्धि हुई है।’’

कोल इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बयान में कहा कि सीआईएल बनने के बाद से किसी भी तिमाही में उत्पादन में इतनी वृद्धि देखने को नहीं मिली। कंपनी की पहली तिमाही में उत्पादन में 3.6 करोड़ टन की वृद्धि पूरे वित्त वर्ष 2021-22 की कुल वार्षिक वृद्धि 2.64 करोड़ टन से भी अधिक है।’’

उन्होंने कहा कि उत्पादन बढ़ने से भंडार भी बढ़ता है।

बिजलीघरों से कोयले की मांग नई ऊंचाई पर पहुंचने के साथ सीआईएल की इस क्षेत्र को आपूर्ति भी तिमाही के दौरान 19.8 प्रतिशत बढ़कर 15.32 करोड़ टन के उच्च स्तर पर पहुंच गई।

सीआईएल ने जून 2022 की तिमाही में बिजली क्षेत्र को प्रतिदिन औसतन 16.84 लाख टन कोयला आपूर्ति की जबकि दैनिक जरूरत 16.50 लाख टन थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज